दिनांक 26.05.2026 को थाना सिकन्दरा पर सुरेन्द्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। गुमशुदगी की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गुमशुदा व्यक्ति की पत्नी द्वारा ही उसकी हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श के नीचे गाड़ दिया गया था।
आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस द्वारा फर्श को तोड़कर मृतक का शव बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की पत्नी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- सुश्री अमीषा, सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत।
@Uppolice @dgpup
Agra, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026