10% कमीशन पर साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 प्रतिशत कमीशन के लालच में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने बैंक खाते में देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगवाता था और कमीशन काटकर रकम अपने साथियों को सौंप देता था।
पुलिस ने विशेष साइबर अभियान के तहत संदिग्ध म्यूल बैंक खातों का विश्लेषण किया। जांच में आईएचएस कॉलोनी, मानटाउन निवासी पंकज नरवाल (21) का नाम सामने आया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी की रकम बैंक खाते में मंगवाई। इसके बदले उसे 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 286/2026 में बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के बैंक खाते पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर तीन अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतें भी दर्ज मिलीं। मामले में पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
कार्रवाई में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, एएसआई जगराम सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #followers Amita Meena Journalist SP Sawaimadhopur News57
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 26, 2026