वाराणसी में मर्जर के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए ऑफिस पर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को शिक्षकों ने वाराणसी में बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के मर्जर, पुरानी पेंशन बहाली समेत कुल 10 मांगों को लेकर विरोध जताया। धरने का नेतृत्व संघ के जिला संयोजक कैलाश नाथ यादव ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल