*पूर्व मंत्री इमरती देवी पहुंचीं जिलाध्यक्ष राव साहब गुर्जर के निवास, पिता के स्वास्थ्य की ली जानकारी*
दबोह
मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी गुरुवार रात्रि 10:30 बजे जिलाध्यक्ष राव साहब गुर्जर के निवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने राव साहब गुर्जर के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवारजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। पूर्व मंत्री का इस तरह परिवार के बीच पहुंचना मुलाकात का प्रमुख पहलू रहा इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राव साहब गुर्जर ने पूर्व मंत्री इमरती देवी का आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान परिवारजनों से बातचीत हुई और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।इमरती देवी ने की राव साहब गुर्जर के कार्यों की सराहनामुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी ने राव साहब गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा राव साहब केवल नाम नहीं, राव साहब नाम के अनुरूप काम भी कर रहे हैं।उनके इस बयान ने मुलाकात को खास बना दिया। राव साहब गुर्जर के निवास पर हुई इस भेंट में एक ओर पिता के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली गई, तो दूसरी ओर आपसी आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों की झलक देखने को मिली।पूर्व मंत्री इमरती देवी की इस मुलाकात की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। इस दौरान राव साहब गुर्जर ने उनका स्वागत किया और परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद हुआ। #संवाद_सभा #हुआ