बगडबरा पंचायत के भतहरिया में मंगलवार शाम 4 बजे तक मुखिया अशोक मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी ने लोगों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी। वहीं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही दवा की पूरी खुराक लेने के लिए कहा गया। मुखिया ने भी संक्रमित लोगों को नियमित रूप से दवा लेने के लिए प्रेरित किया।