गिधौर: लक्ष्मीपुर प्रखंड के इशांत ने 479 अंक लाकर टॉपर बनकर बढ़ाया मान
Gidhaur, Jamui | Mar 31, 2026 लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया गांव निवासी उमेश दास के पुत्र ईशांत कुमार ने 2026 की मैट्रिक परीक्षा में 479 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसको लेकर उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रहे है। परिवार के लोगों ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि जिले में उन्होंने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।