घोड़ाडोंगरी: आमढाना गांव में दो बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में एक दंपति घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के आमढाना गांव में सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सारनी निवासी नीलांबर सिंदूर और उसकी पत्नी डालिमो सिंदूर के रूप में की गई है।