बरेली: बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव; चौकी प्रभारियों पर भी चला SSP का डंडा
बरेली पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस फेरबदल में थानों के दरोगाओं के साथ कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात कई दरोगाओं को सीधे अलग-अलग थानों में भेजा गया है। वहीं चौकी चौराहा, नकटिया, सरदारनगर, बल्लिया, कर्मचारी नगर,