देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन, सभागार, देहरादून में हुई समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
शुक्रवार को शाम 4 बजे मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाहरी सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया किया कि जिन विभागों की योजनाओं में व्यय प्रगति कम है ऐसे सभी विभाग 20 फरवरी तक व्यय प्रगति को सौ प्रतिशत करना सुनिश्चित करें।