हसपुरा: अमझरशरीफ में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ गांव के कुरैशी मोहल्ला में 25 वर्षीय विवाहिता शहीना खातून उर्फ खुशबू की हत्या का मामला सामने आया है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुरूवार को दी।उन्होंने कहा मृतिका के मां शबाना खातून के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।