शिमला ग्रामीण: इंद्र दत्त लखनपाल ने सरकार पर युवाओं के रोजगार और विभागों में खाली पदों को लेकर हमला बोला
भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कई विभागों में पद खाली हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में कर्मचारियों की कमी और आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण के भी आरोप लगाए।