लालगंज: लालगंज क्षेत्र के कई गांवों में अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर "एक पेड़ पीडीए के नाम के तहत" किया गया पौधरोपण
395 छानवे विधानसभा के लालगंज ब्लाक अंतर्गत विभिन्न गांवों में रविवार दोपहर बाद 1:00 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ पीडीए के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आम, बरगद, पीपल, जामुन आदि जैसे पेड़ लगाए जा रहे हैं।