नोखा में बड़ा चुनावी सियासी बदलाव: विकास मंच के दो नेता भाजपा में शामिल
नोखा। नगरपालिका चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच नोखा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विकास मंच से जुड़े पूर्व पार्षद प्रतिनिधि गोपीराम लखारा एवं प्रमुख कार्यकर्ता हनुमान व्यास ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई तथा नोखा चुनाव प्रभारी सुनील यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने को नगरपालिका चुनाव से पहले पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। इनके भाजपा में आने से संबंधित क्षेत्रों और वार्डों में पार्टी को मजबूती मिलने की चर्चा है।
इस अवसर पर बिहारी लाल बिश्नोई ने दोनों का भाजपा परिवार में स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आसकरण भट्टड़, महेश झंवर, डॉ. महेंद्र संचेती, गंगाराम पारीक, सूरजमल उपाध्याय, श्रवण ज्याणी, मनोज कुलडिया एवं सम्पत चोरड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगरपालिका चुनाव से पहले विकास मंच से जुड़े दो प्रमुख चेहरों के भाजपा में शामिल होने से नोखा की चुनावी राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम का चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
Didwana, Nagaur | Aug 26, 2026