पटना ग्रामीण: राहुल गांधी CWC बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे, बैठक के बाद तेजस्वी से कर सकते हैं मुलाकात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पटना पहुंचे। यहां सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल होंगे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कई राज्यों से आए कांग्रेस के सांसद,विधायक और मंत्री मौजूद रहे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद सभी राहुल गांधी के साथ बैठक स्थल की ओर रवाना हो गए।