पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में CWC की बैठक शुरू, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद
आजादी के बाद पहली बार सीडब्ल्यूसी की बैठक पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित की गई है। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे की तस्वीर हम आपको दिख रहे हैं जहां सदाकत आश्रम में आयोजित सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के देश के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं।