कुटुंबा: कुटुंबा में सांसद अभय कुशवाहा ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, कहा- दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल जरूरी
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभय कुशवाहा सोमवार को कुटुंबा प्रखंड के दुधमी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सांसद करीब 40 मिनट तक गांव में रहे। सबसे पहले उन्होंने पीड़िता के माता-पिता से बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता से भी मुलाकात कर उसका हाल जाना।