खैरलांजी: खैरलांजी में दीपावली पर धूमधाम से मनाया गया बैल जोड़ी पोला पर्व, परमानंद बहेटवार की जोड़ी रही प्रथम पर मिली रेंजर साइकिल
पांच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम खैरलांजी में 9 नवंबर को पारंपरिक बैल जोड़ी पोला पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुधराम बहेटवार के निवास से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती निकाली गई। इसके बाद सजी-धजी बैल जोड़ियों को ग्राम पंचायत के समीप लाकर पूजा-अर्चना की गई। शाम 4 बजे क़रीब पारंपरिक बैल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई