मेरठ: हारमनी इन होटल में कैसिनो पकड़ने के मामले में मालिक सहित 8 लोगों को कोर्ट से मिली जमानत, 6 मॉडल्स भी होटल से पकड़ी गई थीं
Meerut, Meerut | Oct 22, 2024 नौचंदी क्षेत्र स्थित हारमनी इन होटल में मुंबई की मॉडल्स बुलाकर मेरठ में कैसिनो का खेल कराने वाले होटल मालिक बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा सहित 8 लोगो को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था।जहां मंगलवार करीब 6 बजे सभी 8 आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।जब थाने से पुलिस आरोपियों को कोर्ट ले जा रही थी,तो लोगो ने थाने में जमकर हंगामा कर नारेबाज़ी की थी।