मेरठ: मंगलवार को परिषद गढ़ पुलिस ने लूट का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे, लूटी गई बाइक बरामद
Meerut, Meerut | Oct 23, 2024 27 सितंबर को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ रोड रजवाहे पटरी पर सिखेड़ा निवासी विकास से बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने अगवानपुर चौराहे से लूट के आरोपी लविश उर्फ लावनीश एवं अंकुर को गिरफ्तार कर लिया एवं लुटी गई बाइक बरामद की है। मंगलवार को 4:00 बजे दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।