सेवा संकल्प अभियान 2026 : शासकीय क.उ.मा.वि. कैलाश नगर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
=========================================
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैलाश नगर, छिंदवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत गत दिवस संकुल स्तरीय भाषण, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा ने की। समारोह में श्री अंकुर शुक्ला, श्री नीरज भारद्वाज एवं श्री तरुण कंदरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
‘सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संकुल के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अंकुर शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संकल्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथि श्री नीरज भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए जीवन में अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा निरंतर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं कुशल मंच संचालन श्रीमती बबीता सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या एवं विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उनका सहृदय आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संकुल के समस्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh