म.प्र. जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में जन अभियान परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री रवि वर्मन
============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री रवि वर्मन की उपस्थिति में जिला कार्यालय, जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों की गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान संभाग समन्वयक श्री वर्मन ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जन अभियान परिषद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन में परिषद की भूमिका अहम है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर निर्धारित कैलेंडर के अनुसार गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत परामर्शदाताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण करते हुए उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।
इस अवसर पर सभी विकासखंड समन्वयकों ने अपने-अपने विकासखंडों में संचालित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, श्री संजीव भावरकर, सुश्री अफसा खान, श्रीमती ललिता कुशरे, सुश्री वंदना राकेशिया, श्री अनिल बोबड़े, श्री दीपक गेडाम, श्री भवानी कुमरे, श्री आशीष नेमा, श्री हरीश वेलबंशी, सुश्री अंशु जायसवाल तथा श्री धीरज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh