स्कूल वैन में ठूंसकर बैठाए 30 से ज्यादा बच्चे, परिवहन विभाग ने किया सीज
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में कार्रवाई, क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रही थी वैन
कासगंज। ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत परिवहन विभाग की चेकिंग में एक स्कूल वैन में 30 से अधिक स्कूली बच्चे क्षमता से अधिक सवार मिले। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पाए जाने पर एआरटीओ ए.पी. मिश्रा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूल वैन को सीज कर दिया।
अधिक संख्या में बच्चों को एक ही वैन में बैठाकर ले जाने पर विभाग ने वाहन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।