करगहर: पिपरा और जगदतपुर गांव के पास नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पिपरा और जगदतपुर गांव के बीच स्थित नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में रहने के कारण पूरी तरह फूल चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी...