बल्देवगढ़: देवरदा चौकी पुलिस ने लापता महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
देवरदा चौकी पुलिस ने एक महिला को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।जिसमें बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा महिलाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में देवरदा चौकी पुलिस के द्वारा उक्त गुमशुदा महिला को दिल्ली से दस्तयाब किया गया।एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।