मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन आऊवा गांव के कीर्ति स्तंभ पर ग्रामवासियों ने कश्मीर पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
आऊवा गांव के 1857 की स्वतंत्रता संग्राम कीर्ति स्तंभ परिसर पर आज समस्त ग्राम वासियों ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने हमले में मारे गए सभी लोगों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं 2 मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि दी।