मारवाड़ जंक्शन: राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय मारवाड़ जंक्शन पर आरएससीआईटी परीक्षा का हुआ आयोजन
वर्धमान कोटा यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र संख्या 5508 पर आरएस सी आई टी परीक्षा आज आयोजित हुई, परीक्षा प्रभारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सापेला ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया,परीक्षा में 199 छात्र सम्मिलित हुए।