मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन में पूर्व विधायक खुशवीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पहलगाम हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में आज मारवाड़ जंक्शन अस्पताल रोड से थाना परिसर तक मारवाड़ के पूर्व विधायक खुशवीर सिंह एवं कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा कैंडल मार्च निकालकर स्टेशन रोड चौराहे पर हमले में मारे गए सभी देश के नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई ,जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।