करछना: अरैल बांध रोड पर गुजरते समय अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, कार सवार सभी सुरक्षित
नैनी क्षेत्र के अरैल बांध रोड स्थित मार्ग से गुजरते समय अनियंत्रित कार गड्ढे में पलट गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर कार चालक संतोष सिंह सोमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से अरैल बाध रोड होते हुए गुजर रहा था। उसी दरमियान सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से बचने के प्रयास में कर चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया । जिस पर सवार तीनों बाल बाल बच गए।