चौमूं: चोंमू में JDA प्रशासन ने खादी बाग रोड पर घरों के बाहर हो रहे अवैध कब्जों व अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई
Chomu, Jaipur | Jun 18, 2026 चौमूं में जेडीए प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने शहर के खादी बाग रोड पर घरों के बाहर सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जेडीए जोन प्रवर्तन अधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में की गई। इसी अभियान के तहत शहर के रींगस रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के पीछे बनी छह दुकानों के पक्के निर्माण को भी ध्वस्त किया गया