मड़ावरा: सतवांसा में बारिश के कारण बाइक फिसलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
मड़ावरा में सतवांसा के पास बारिश के दौरान एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की और एंबुलेंस 108 की मदद से गुरुवार देर रात करीब 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां पर इलाज चल रहा है।