भेलवा में इंदिरा आवास योजना को लेकर आम सभा, हजारों की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
मधेपुरा। भेलवा पंचायत में अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन परिसर में इंदिरा आवास योजना को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की सूची में नाम आने के बाद पंचायत की मुखिया परमेश्वरी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
आम सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधि, सरपंच मोहम्मद जाबीर अंसारी, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे। सभा के दौरान इंदिरा आवास योजना से संबंधित लाभार्थियों की सूची, पात्रता और योजना के लाभ को लेकर आवश्यक जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
मुखिया परमेश्वरी यादव ने कहा कि पंचायत में जिन पात्र ग्रामीणों का नाम आवास योजना की सूची में आया है, उन्हें योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी तरह के बिचौलियों के झांसे में नहीं आने तथा योजना से संबंधित किसी परेशानी की स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की।
सभा में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं आवास योजना से जुड़ी जानकारी जनप्रतिनिधियों के सामने रखी। मौके पर सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #reelsviralシ #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ #CrimeNews #BreakingNews #patnabihar #bihar #BiharNews #daru @highlight