हरदोई: ग्राम बेहटा सधई में श्रीश चन्द्र अग्रवाल अमृत सरोवर का मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया लोकार्पण
Hardoi, Hardoi | Mar 24, 2025 मंत्री नितिन अग्रवाल ने लोकार्पण के बाद सरोवर परिसर में पौधरोपण भी किया और राष्ट्रध्वज भी फहराया। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस सरोवर के बन जाने से वर्षा का जल संचय हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरोवर के चारों ओर ट्रैक बनने से लोग टहल सकेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,समाजसेवी आशीष सिंह सोलंकी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।