हरदोई: पुलिस लाइन के सभागार में यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, क्षेत्राधिकारी यातायात ने नियमों की जानकारी दी
Hardoi, Hardoi | Mar 24, 2025 जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी द्वारा कई सिपाहियों का यातायात विभाग में ट्रांसफर किया गया है। सिपाहियों को प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात ने यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में यातायात नियमों, मोटर व्हीकल एक्ट, यातायात उपकरण तथा सड़क दुर्घटना के समय गोल्डन आवर के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।