हरदोई: पिहानी चुंगी के पास घायल मानसिक विक्षिप्त अज्ञात अधेड़ की मेडिकल कॉलेज में मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त
Hardoi, Hardoi | Mar 24, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के पिहानी चुंगी के निकट एक मानसिक विक्षिप्त अज्ञात अधेड़ घायल अवस्था में पड़ा देखा गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से घायल अधेड़ को मेडिकल कॉलेज लाया गया यंहा पर उसकी मौत हो गई।सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को मर्चरी भिजवा दिया।