हरदोई: कम्पनी बाग में संयुक्त अधिवक्ता परिषद ने मनाया अग्रणी क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2025 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने कंपनी बाग में एकत्रित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्ता जय शिव के नेतृत्व में मां भारती के अग्रणी वीरसपूत क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह एवं राजगुरु, सुखदेव के पावन 94 वे बलिदान दिवस अवसर पर शाहिद उद्यान में स्थापित भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।