सुल्तानगंज: मुख्य बाजार में भीषण जाम से हांफता रहा सुल्तानगंज, राहगीर और खरीदार परेशान
शहर के मुख्य चौक बाजार में सोमवार को भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। इस दौरान टोटो चालकों की मनम