रामगढ़: रामगढ में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई, लेखा-जोखा व लेखा-परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत
Ramgarh, Palamu | Sep 30, 2026 रामगढ प्रखंड के बाजार परिसर में रामगढ़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में उलडंडा, रामगढ़, बेड़मा एवं नावाडीह पंचायतों से स्वयं सहायता समूहों की दीदियों ने भाग लिया।