नलखेड़ा: कृषि विभाग ने लटूरी गुर्जर में आयोजित किया मृदा परीक्षण जागरूकता कार्यक्रम, मिट्टी परीक्षण हेतु नमूने लेने की बताई विधि
कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम लटूरी गुर्जर में आयोजित मृदा परीक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपसंचालक विजय चौरसिया ने किसानों से कहा कि मिट्टी परीक्षण से फसल बोने से पूर्व ही मृदा में आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्ध मात्रा ज्ञात हो जाती है। इसलिए हर एक किसान को अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाना चाहिए।