खजनी: बेलघाट के बघाड़ गांव में सूने घर में चोरों ने जमकर किया हाथ साफ
बेलघाट के बघाड़ गांव से चोरी की ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। परिवार दिल्ली में था और पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर तिजोरी खंगाल दी। जेवरात और नकदी लेकर चोर तो निकल गए, लेकिन CCTV में चेहरा ढके एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। अब पुलिस इसी सुराग के सहारे चोरों तक पहुंचने में जुटी है।