पोहरी: पुलिस ने सट्टा खिलाते एक युवक को पकड़ा, ₹2050 नकद जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज
Pohri, Shivpuri | Aug 17, 2026 शिवपुरी जिले के पोहरी थाना पुलिस ने अवैध सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पोहरी पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे एक व्यक्ति लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर सट्टा पर्चियां काट रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।