बांका: सोमवारीय बैठक में डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया
Banka, Banka | May 11, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 10 बजे समाहरणालय सभागार में सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जहां विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि कई विभागों में पत्र लंबे समय से लंबित हैं।