जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली भंवरगढ कस्बे के समीप स्थित मनसा पूरण बालाजी मंदिर भड़का प्रपात से एक दर्जन भक्त समाजसेवी सागर शर्मा की अगुवाई में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु पदयात्रा पर रवाना हुए। करीब 300 किलोमीटर की यह यात्रा कस्बे की खुशहाली की कामना को लेकर निकाली गई। रवाना होने से पूर्व हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।