आगर: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीणा ने जनसुनवाई में 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी
आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक आगर जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना न कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार उपस्थित थे।