चूरू: चूरू जिले की हॉट सीट वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ ने किया मतदान, मतदान के लिए किया प्रेरित
Churu, Churu | Nov 14, 2026 चूरू। पंचायतीराज चुनाव 2026 में चूरू जिला परिषद की सबसे हॉट सीट मानी जा रही वार्ड संख्या 23 से चुनाव मैदान में उतरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह राठौड़ मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।