कैसरगंज: बहेलिया में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, मौके पर काम करते हुए मिले मजदूर
विकासखंड फखरपुर की ग्राम पंचायत बहेलिया में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा कार्यों में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। मामले को लेकर प्रेम कुमार चौधरी, मोहित कुमार, अनुपम कुमार, हरे कृष्ण, विवेक कुमार, ओम प्रकाश राम, विनायक, सुशील पांडेय, अर्जुन, पंकज