अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में आयोजित हुआ मछली भोज राजनीतिक रूप ले लिया है। भाजपा और विपक्ष मछली भोज पर भिड़ गए हैं। रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ के हमले के बाद अजय राय ने हमला बोला। अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आलोचना कर रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री के पास कोई तस्वीरें हैं, अगर वे कोई तस्वीरें पेश कर सकते हैं, तो मैं तुरंत इस्तीफा देने को तैयार हूं। निषाद समाज ने मुझे कल अयोध्या में एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। अगर वहां मछली तैयार की जा रही थी, तो यह उनका मामला है। मैंने कार्यक्रम में भाग लिया और वापस आ गया।
अजय राय ने कहा कि मछली पालन, मछली पकड़ना और खाना निषाद समाज की परंपरा रही है। उनकी जीवन शैली है। वही निषाद राज ने भगवान को गंगा पार कराया था और आज भाजपा निषाद समाज को अपमानती कर रही है। निषाद समाज इसको भूलेगा नहीं। अजय राय ने कहा कि योगी जी पास मेरी कोई फोटो है तो जारी करें, हम तुरंत इस्तीफा
Korba, Korba | Aug 24, 2026