बहराइच: लोधन पुरवा सलारपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने की पिटाई, घायलों को अस्पताल भेजा गया, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए आसाम चौराहा गल्ला मंडी लोधन पुरवा सलारपुर निवासी राहुल पाल ने जानकारी देते हुए बताया की पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर उसकी वह उसके परिजनों की पिटाई कर दी है। जिसके बाद सभी घायलों को बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत थाना दरगाह शरीफ में की है।