बहराइच: ज़िला कारागार का निरीक्षण जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसपी के साथ किया, कैदियों को सुविधाओं का लिया जायज़ा
जनपद न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच विराट शिरोमणि, मुख्य दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।