बहराइच: नवापुरवा में ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर पलटने से दबकर व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति काम करने के लिए गया था। तभी वापस आते समय ट्रेक्टर पलट गया। जिसमें दब कर व्यक्ति की मौत हो गई। जाच जारी है।