बहराइच: बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने वन्य जीव के हमले में घायल महिला का पूछा कुशल क्षेम
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली मे हिंसक वन्य जीव हमले मे घायल महिला का कुशल क्षेम पूछा बता दें कि कैसरगंज के मंझारा तौकली क्षेत्र मे इन दिनो हिंसक वन्य जीव के लगातार हो रहे हैं। हमले के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट है वहीं घायलों का कुशल पूछने के लिए डीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।